मथुरा वृन्दावन का एहसास पथरिया मे - रविंद्र पाटनवार.........
CG. Right taimes news.........
पथरिया - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के युवाओ मे प्रतिवर्ष काफ़ी उत्साह देखने को मिलता है. नगर के आरबी रॉयल ब्रदर्स द्वारा इस वर्ष भी कृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। इस क्रम मे समिति द्वारा छोटे बच्चो को राधा कृष्ण के रूप मे तैयार कर मनमोहक झाँकि निकली गई, वही युवाओ द्वारा नगर भ्रमण करते हुए जगह जगह मटकी फोड़ का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात मे आगँतुक अतिथिओ द्वारा नन्हे राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद युवाओ की टोली नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।
मुख्य आतिथ्य के रूप मे जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू और क्षेत्र के भाजपा नेता रविन्द्र पाटनवार ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनायें दी।
भाजपा नेता रविंद्र पाटनवार ने आयोजन समिति को भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पथरिया के युवाओ का उत्साह और उमंग देख आज यह नगर मथुरा वृन्दावन के समान लगने लगा है और भगवान श्री कृष्ण जी की उपस्थिति का एहसास भी हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन नगर के पार्षद दीपक साहू ने किया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप मे अंबालिका साहू सभापति जिला पंचायत मुंगेली,रविन्द्र पाटनवार माननीय प्रतिनिधि विधायक बिल्हा,वशिंउल्लाह शेख सभापति जिला पंचायत मुंगेली, नेतराम साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस मुंगेली,
शिव यादव पूर्व पार्षद नगर पालिका तिफरा, विनोद साहू जी पूर्व सरपंच पौसरी, मुकेश मिरि उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पथरिया उपस्थित रहे।
वही आयोजन समिति के निक्कू यादव, कुशल निर्मलकर, मनीष यादव, मना साहू, डीके साहू,रवि निर्मलकर, दीपक यादव, चुन्नी यादव, सुखलाल यादव, विनायक मानिकपूरी, राजा डडसेना, हितेश डडसेना, सोमू खान, अमर, राजेश यादव,अश्वनी ठाकुर फरदीन खान समेत सैकड़ो युवा कार्यक्रम को सफल बनाने सक्रिय रहे।