रत्नावली को गुजरात अहमदाबाद लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, मिली क्षेत्र की बनाई गई प्रमुख पर्यवेक्षक
CG.right taimes news
मुंगेली - अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य,महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव व अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिन्द सेना महिला ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा से पुष्प गुच्छ भेट कर सौजन्य मुलाकात की।रतनावली कौशल ने डिसूजा को भी राज्य में महिलाओं तथा अजा -अजजा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। तत्पश्चात महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा ने देश में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ने के लिए कार्य योजनाएं बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रत्नावली कौशल ने डिसूजा को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के नेतृत्व में राज्य में कांग्रेस से महिलाओं के बढ़ते जुड़ाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।चर्चा के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने रत्नावली कौशल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए आगामी समय में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रमुख पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
रत्नावली कौशल अब गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी अपने राजनैतिक दम दिखाएंगी।महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने रत्नावली कौशल के व्यवहार एवं राजनैतिक क्षमता को देखते हुए उन्हें अहमदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए ऑब्जर्वर के रूप गुजरात के विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रत्नावली कौशल को सौंपी गई यह अहम जिम्मेदारी इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है ,क्योंकि अहमदाबाद( पश्चिम )लोक सभा सीट तथा इस क्षेत्र में स्थित अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं की बहुलता हैं उम्मीद की जा रही है कि रत्नावली कौशल अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में संगठित करने में जरूर कामयाब होंगी। पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर रत्नावली कौशल ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,के सी वेणुगोपाल, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, अजा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया,प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ शासन मंत्री गुरु रुद्र कुमार,डॉ शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ शासन समस्त मंत्रीगण, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम,छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सेहरावत सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करने की बात कही है।

