सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली -अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर धरती माता की पूजा अर्चना करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा निर्देशित किया गया था इसके तहत आज ग्राम पंचायत फुलवारी में गौठान प्रांगण में धरती माता व ग्राम के ठाकुर देवता की पूजा गई और प्रार्थना की गई इस वर्ष हम सभी किसानों का फसल अच्छा से हो तथा हमको और हमारे परिवार को स्वस्थ रखे । उपस्थित जनों ने संकल्प लिया हम अपने प्रकृति की रक्षा करेंगे धरती मां की उर्वरक शक्ति को नष्ट नहीं होने देंगे रासायनिक उर्वरक खाद का उपयोग नहीं करेंगे तथा गौठान प्रांगण में वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है उसका 100% उपयोग करेंगे कह कर सभी ने संकल्प लिया निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा बहुत ही अच्छा यह कार्य किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति व अस्मिता से जुड़ी हुई सभी बातों को ध्यान में रखकर हर पर्व पर हर समय पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करते हैं और छत्तीसगढ़ की विकास से जुड़ी कार्यों को गति प्रदान करते हैं ऐसे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए संकल्पित है इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23 पदमपुर की जनपद सदस्य श्रीमती माला संजय सोनवानी, संजय सोनवानी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माखन साहू सरपंच ग्राम पंचायत फुलवारी , नोडल अधिकारी एडीओ पांडे मैडम, आरईओ धृतलहरें मैडम , गंगा प्रसाद कौशल सचिव , जगदीश यादव गोठन समिति अध्यक्ष तथा वर्मी कंपोस्ट खाद का कार्य कर रहे महिला स्व सहायता समूह एवं ग्राम पंचायत के ग्राम वासी भूमि पुजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
