सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
25 फरवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित
मुंगेली / जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा। इस केन्द्र में कक्षा पहली से आठवीं तक कक्षाएं संचालित होगी। जिले में निवासरत इच्छुक पालक 25 फरवरी तक अपने विकासखण्ड के कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया (बीआरसी) में दिव्यांगता प्रमाण पत्र (40ः से ऊपर) के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते है।