सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के थीम के साथ पथरिया ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, November 16, 2021

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के थीम के साथ पथरिया ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न.... देखिए खास खबर

 सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के थीम के साथ पथरिया ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न


सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट

मुंगेली(पथरिया) नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय पर देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण पर भाषण प्रतियोगिता 2021-22 आयोजित किया जा रहा है!

इसी अवसर पर मंगलवार को नेहरू युवा केन्द्र जिला मुंगेली विकासखंड पथरिया में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के थीम के साथ पथरिया ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता पथरिया के विरांगना अवन्ति बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय के कक्ष में सम्पन्न हुआ जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया!

जिसमे पथरिया ब्लॉक में प्रथम स्थान योगानंद साहू, द्वीतीय स्थान प्रकाश कुमार, तृतीय स्थान कुमारी बहुरा राजपूत रही!

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की  भूमिका में शासकीय महाविद्यालय पथरिया के सहायक प्राध्यापक दीपक कुमार पाण्डेय, अमृता पाण्डेय एवं एनवाईकेएस के पूर्व नेशनल यूथ वालेंटियर अजय यादव रहे!

इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र पथरिया ब्लॉक के नेशनल यूथ वालेंटियर कुशाल यादव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया!

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सलेक्शन हुआ,

जिला स्तरीय में प्रथम वाले वालो को 5000 रुपये, राज्य स्तरीय में प्रथम आने वालों को 25000 रुपये और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2,00000 रुपये दिया जाएगा

इस मौके पर नितेश साहू, जानेश यादव, पंकज यादव, आयुष केशरवानी, जान मसी, फ़ालेन्द्र यादव सहित युवाओ की उपस्थिति रही मौजूद रहे।


Pages