अशोक कुमार यादव को मिला श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान
सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली - कविता स्वर सरगम ई-मासिक साहित्यिक पत्रिका अक्टूबर 2021 को प्रकाशित हुई। इस पत्रिका के संपादिका चंदना शर्मा जी ग्वालियर,मध्यप्रदेश हैं। इस पत्रिका में मेरी स्वरचित कविता 'हारा नहीं हूं मैं' को स्थान मिला। अक्टूबर माह के अंक में रचना प्रेषित करने के लिए कवि अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक, (प्रभारी प्रधान पाठक) शिक्षक नगर जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ को 'श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान' से सम्मानित किया गया।
कविता- "हारा नहीं हूं मैं"
अभी हारा नहीं हूं मैं, एक और मौका मिला है मुझे।
लड़ रहा हूं चुनौतियों से, सफल होकर दिखाऊंगा तुझे।।
तू क्या समझता है मुझे?, खो दूंगा मैं अपनी हौंसला।
रोते रहूंगा बैठकर हरपल, मायूस होकर मन बौखला।।
क्या चुप होकर बैठ जाऊं?,ऐसा हरगिज़ नहीं करूंगा।
नए राह में कदम रखकर, कठिनाइयों से नहीं डरूंगा।।
जीवन जंग में जीता नहीं तो, कर लिया अपनी आंखें नम।
कुछ दिन था उदास बहुत, सोच कर डूबा रहता था मैं ग़म।।
मन-ही-मन उसी बात को, दोहराते रहता था बार-बार।
क्यों नहीं मिला मुझे मंजिल?, क्या कमी थी मुझमें सार?
मैं लायक तो नहीं इसका, नहीं-नहीं ऐसी बात नहीं है।
करूं भी तो क्या करूं मैं?, भाग्य ही मेरी साथ नहीं है।।
हल-चल हो रही है मन में, उदासी लग रहा मुझे बहुत।
दिल कहता है तू फिर लड़, दिमाग कहता है थोड़ा रुक।।
नहीं मानूंगा किसी की बात, करूंगा सदा अपनी मन की।
टूटने ना दूंगा हौसला अपनी, थामा हूं डोर नवजीवन की।।
अभी-अभी तो चलना सीखा, दौड़ में कैसे जीत पाऊंगा?
करके तैयारियां कौशल लेकर, मैदान में लड़ने आऊंगा।।
फिर देखूंगा सबको ज्ञान से, खोल कर अपनी त्रिनेत्र को।
विद्यारण भूमि में कूद पडूंगा, चुनकर एक ही परिक्षेत्र को।।
मिलेंगे वहां कई योद्धागण, दिखाएंगे बाहुबल पराक्रम।
किए होंगे दक्षता हासिल, पैदा करेंगे लोग हरपल भ्रम।।
दाएं से बाएं करेंगे वो वार, मुझे भी संभल कर खेलना है।
देने होंगे मुझे उन्हें प्रतिउत्तर, भारी आयुध मुझे झेलना है।।
सीखने होंगे उनके नव तरीके, तभी जीत पाऊंगा उनसे।
यदि नहीं सीख पाया कला, हार मान लौटुंगा गुमसुम से।।
अभ्यास से अर्जित होगा ज्ञान, नवशक्ति की होगा संचार।
एक बार जीतना होगा मुझे, कोशिश कर लूंगा प्रतिकार।।
कवि- अशोक कुमार यादव 'शिक्षादूत'
पद- सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक)
पता- शिक्षक नगर मुंगेली छत्तीसगढ़
योग्यता- एम.ए.हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य, डी.एड, टी.ई.टी, छ.ग. सेट परीक्षा लगातार तीन बार उत्तीर्ण।
प्रकाशित पुस्तकें- 1) "युगानुयुग" (स्वरचित काव्य संग्रह)
2) "मेरी कविता मेरी कहानी" (साझा पद्य एवं गद्य संग्रह)
3) "मन की लहर" (साझा काव्य संग्रह)
शैक्षिक उपलब्धियां-
1) मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2020 शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित।
2) विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित।
3) शिक्षा में नवाचार हेतु इनोवेटिव पाठशाला सम्मान से सम्मानित।
4) कोरोना महामारी के समय बच्चों की अनवरत पढ़ाई जारी रखने में स्वैच्छिक रूप से भागीदारी निभाने के लिए एवं नियमित ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं लेने के लिए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ससम्मान प्रमाण पत्र।
5) छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के किलोल पत्रिका में माह नवंबर 2021 को तीन कहानियां प्रकाशित हुई।
साहित्यिक उपलब्धियां-
1) शिक्षक गौरव सम्मान 2) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साहित्य सम्मान 3) हिंदी साहित्य सम्मान 4) नमो साहित्य सम्मान
5) भारत माता अभिनन्दन सम्मान 6) मुरली मधुर सम्मान
7) काव्यश्री सम्मान 8) महात्मा गांधी साहित्य सम्मान 9) अनमोल रत्न सम्मान 10) विश्व शिक्षक दिवस सम्मान 11) नवरात्र साहित्य सम्मान 12) विजयादशमी साहित्य सम्मान
13) अनंता सम्मान 14) करवा चौथ साहित्य सम्मान 15) चंद्र शिरोमणि सम्मान 16) जगत श्री सम्मान 17) काव्यश्री हिंदुस्तान साहित्य सम्मान 18) साहित्य श्री सम्मान 19) कलम सारथी सम्मान 20) वैभव सम्मान 21) हिंदी शिरोमणि सम्मान।