जनदर्शन में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की एक-एक ग्रामीणों से मुलाकात .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, November 16, 2021

जनदर्शन में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की एक-एक ग्रामीणों से मुलाकात .... देखिए खास खबर


जनदर्शन में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की एक-एक ग्रामीणों से मुलाकात 



सुनी अनेक ग्रामीणों की समस्याएं 

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट

मुंगेली //  जिले में आम लोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थिति मनियारी सभा कक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां  कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिले के पुलिस अधीक्षक डी. आर आंचला ने जनदर्शन में बैठकर एक-एक ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनी तथा उनसे आवेदन पत्र लिया। कलेक्टर वसंत एवं जिले के पुलिस अधीक्षक आंचला ने उनके आवेदन पत्रों को गंभीरता से लिया और उन्हे सार्थक निराकरण का भरोसा दिया। जनदर्शन कार्यक्रम में पहुॅचे जिले के तहसील पथरिया के ग्राम ढोढमा के सिद्धनाथ कुर्रे ने आवेदन देकर बताया कि वह अन्यंत्र स्थान पर निवास करता है। जिसके कारण उनके पैतृक जमीन को शासकीय भूमि बताकर अन्य लोगों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही है। अतः उन्होने उनके पैतृक जमीन को वापस दिलाने की मांग की। इसे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया और आवश्यक कार्यवाही करने की भरोसा दिलाया। इसी तरह ग्राम मानपुर के दिव्यांग मुकुन्द्र राम महिलांग ने बताया कि बचपन से ही वह दोनो पैर से विकलांग है। जिसके कारण उन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतः उन्होने बैटरी चलित ट्राई सायकल की मांग की। कलेक्टर वसंत ने उनके मांग पर गैर करते हुए आवेदन पत्र का परीक्षण करने हेतु समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिये। इसी तरह विकास खण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर के देव कुमार ने आवेदन देकर बताया कि उनके बड़े पिता जी की मृत्यु उपरांत उनके भूमि की हिस्सा बटवारा नहीं होने के कारण अलग पर्ची नहीं बना है। जिसके कारण उन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतः उन्होने उनके हिस्से की भूमि की पर्ची बनवाने की मांग की। कलेक्टर वसंत ने इस पर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। बिलासपुर के सोनगंगा निवासी अंकित श्रीवास्तव ने आवेदन देकर बताया कि उनके पिता कार्यालय जनपद पंचायत लोरमी में सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यरत् थे। जिनका आकस्मिक मृत्यु हो गया है। अतः उन्होने अनुकम्पा नियुक्ति की मांग की। कलेक्टर वसंत ने उनके आवेदन को गंभीरता से लिया और आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भरोसा जताया। इसी तरह विकास खण्ड लोरमी के ग्राम बैगाकापा के संजय कुमार कश्यप ने जमीन बटवारा, ग्राम सुकली के जामुना बाई ने एडीबी द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम तुलसाघाट के किरण देवी मिश्रा ने सार्वजनिक पानी निकासी की समस्या को दूर करने सहित अनेक ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों और समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवेदन पत्र दिये।  कलेक्टर वसंत ने सभी लोगों के आवेदन पत्रो को गंभीरता से लिया और जाॅच उपरांत आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 


Pages