स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब ने मनाई बाल दिवस और बच्चों को पढाई के लिए जागरुक भी किया
सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली - देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्यंती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र मुंगेली से संबद्ध स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के युवाओं द्वारा "बाल दिवस" मनाया साथ ही नेहरू युवा केन्द्र का स्थापना दिवस भी मनाया
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जयन्ती मनाई गयी। साथ ही साथ बाल दिवस के अवसर पर बालकों को कॉपी पेन का भी वितरण किये गए और वितरण करने के बाद स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष डुकेश साहू ने बाल दिवस पर बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि बाल दिवस एक राष्ट्रीय उत्सव हैं।तो "आओ मिलकर बाल दिवस मनाये, देश की आने वाली पीढ़ी को उनका महत्व समझायें" के नारे के साथ बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया और बच्चों को अच्छा पढाई करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही बच्चो को उनके अधिकारों और शिक्षा के लिए जागरुक भी किया गया।वही यूथ क्लब के सदस्य दौलत सिंह राजपुत ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि- बच्चो की देखभाल इस प्रकार से की जानी चाहिये कि वह आने वाले समय में देश को और ज्यादे सशक्त बना सके।इस अवसर पर हरिकिशन ,काशीराम, आदित्य तिवारी,नागेंद्र गंधर्व, रितेश साहू, राहुल यादव, सुरेश कुमार राजपुत,गुलशन ध्रुव, दानेश्वर साहू व यूथ क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहकर बाल दिवस मनाया।