छत्तीसगढ़: 4 बार के विधायक व पूर्व सांसद देवव्रत सिंह का हार्टअटैक से निधन, रात 2.30 बजे ली अंतिम सांस…देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, November 3, 2021

छत्तीसगढ़: 4 बार के विधायक व पूर्व सांसद देवव्रत सिंह का हार्टअटैक से निधन, रात 2.30 बजे ली अंतिम सांस…देखिए खास खबर


छत्तीसगढ़: 4 बार के विधायक व पूर्व सांसद देवव्रत सिंह का हार्टअटैक से निधन, रात 2.30 बजे ली अंतिम सांस


सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस जे के खैरागढ़ विधायक (MLA) देवव्रत सिंह का निधन हो गया है। बुधवार देर रात करीब 3 बजे देवव्रत सिंह काे दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हार्ट अटैक की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहाँ रास्ते में ही उनकी मौत हो गईं।


राजनांदगांव के सीएमएचओ (CMHO) मिथलेश चौधरी ने विधायक देवव्रत सिंह के निधन की पुष्टि की। देवव्रत सिंह खैरागढ़ राज परिवार के सदस्य थे। उनके समर्थकों में निधन की खबर के बाद शोक की लहर है। उनके निवास पर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।


छत्तीसगढ़ की सियासत में कम उम्र में ही पहचान बनाने वाले नेता देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। वहीं एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष रहे।


साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC) का शामिल हो हुए थे। देवव्रत सिंह ने विधानसभा चुनाव 2018 से पहले कांग्रेस छोड़ पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे में शामिल हुए थे और पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर उन्होंने जीत हासिल की थी।


Pages