09 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 07 नवम्बर से .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, November 5, 2021

09 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 07 नवम्बर से .... देखिए खास खबर

 09 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 07 नवम्बर से  



जिले के कवियों द्वारा कवि सम्मेलन 13 नवम्बर को रात्रि 8 बजे से



15 नवम्बर दिन सोमवार को एकादशी के दिन तुलसी विवाह का रंगारंग कार्यक्रम 


सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट

मुंगेली  // जिले के काली माई वार्ड खर्रीपारा (काली मंदिर प्रागण) में 09 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ 07 नवम्बर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन 07 नवम्बर को जलयात्रा, भागवत स्थापना प्रारंभ, द्वितीय दिन 08 नवम्बर को वराह, अवतार, परीक्षित जन्म, तृतीय दिन 09 नवम्बर को दक्ष प्रजापति,सती कथा, चतुर्थ दिन 10 नवम्बर को अजामिल कथा, प्रहलाद चरित्र, पंचमी दिन 11 नवम्बर को समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीकृष्णा जन्म, छठवां दिन 12 नवम्बर को कृष्णलीला, दही, लुट, रूखमणी विवाह, सातवा दिन 13 नवम्बर को सुदामा चरित्र, प्रभु का अन्य विवाह, आठवा दिन 14 नवम्बर को परमधाम परीक्षित मोक्ष, चढ़ौत्री और भागवत महापुराण के अंतिम दिन 15 नवम्बर को हवन गीतापाठ, तुलसी वर्षा कपिला तर्पण का आयोजन किया जाएगा। छ.ग. मण्डल श्री महंत उमेशानंद गिरी जी महराज के शिष्य कथा व्यास --- पं. मुकेश दीक्षित जी महाराज (मुंगेली वाले)द्वारा किया जाएगा। प्रवचन समय दोपहर 02 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजक --जय माँ काली मंदिर समिति एवम श्रद्धा-सुमन लक्ष्मी उत्सव समिति एवम समस्त मोहल्लावासी कुम्हार पारा खर्रीपारा मुंगेली द्वारा किया जाएगा। 


Pages