डुमरपाली में धूम धाम से मनाया गया असत्य पर सत्य का विजय पर्व दशहरा
खल्लारी :- खल्लारी विधानसभा के ग्राम डुमरपाली में असत्य पर सत्य की विजय पर्व दशहरा धूम धाम से मनाया गया,गांव में पूर्वजों से मनाते आ रहे यह दशहरा पर्व को इस वर्ष भी राम लीला व रावण वध का कार्यक्रम कर बड़ी धूम धाम से मनाया गया, सरपंच नंद कुमार निषाद ने दशहरा मैदान पर स्थित रावण राजा की बनी पंद्रह फीट की प्रतिमा की पूजा पाठ की, फिर रावण वध का मंचन कार्यक्रम करने के पश्चात बीस फीट की रावण की पुतला का दहन किया गया, दशहरा के अगले तीन दिन तक राम लीला का कार्यक्रम गांव में किया गया, लीला मंडली का संचालन कुलेश्वर प्रसाद तिवारी ने किया, दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की जीत के इस प्रतीक पर सभी लोगो ने बेल पत्ती एक दूसरे पर चड़ाकर गले मिले, रावण का पात्र पंचु राम पटेल ने कि, वही ओमप्रकाश सिन्हा ने राम व लोमाश दीवान ने लक्षण का पाठ कर लोगो को मंचन कार्यक्रम किया, कार्यक्रम में लीला मंडली के अध्यक्ष नंदू दीवान, सेवा राम दीवान, कृपा राम दीवान, दुकालू पटेल, संतोष शर्मा , तुलसी राम निषाद, ग्राम अध्यक्ष पन्ना लाल निर्मलकर, बलद दीवान, टिकम सिन्हा, रेवा पटेल, पिलेश्वर सिन्हा, चंदू लाल निषाद, राम खिलावन निर्मलकर, रामजी निषाद, बलदाऊ दीवान, व गांव के भारी संख्या में लोग उपस्थित थे....