संतोष साहू एवं तुकाराम राजपूत को टेªक्टर और प्रकाश कश्यप को हार्वेस्टर की सौपी चाॅबी..…देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, October 3, 2021

संतोष साहू एवं तुकाराम राजपूत को टेªक्टर और प्रकाश कश्यप को हार्वेस्टर की सौपी चाॅबी..…देखिए खास खबर


मुख्यमंत्री बघेल ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन 

 


संतोष साहू एवं तुकाराम राजपूत को टेªक्टर और प्रकाश कश्यप को हार्वेस्टर की सौपी चाॅबी



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट


मुंगेली// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय मुंगेली के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने कृषि विभाग द्वारा लगाये गये स्टाॅल से विकास खण्ड पथरिया के ग्राम डांडगांव के कृषक संतोष साहू एवं ग्राम चंदेली के कृषक तुकाराम राजपूत को टेªक्टर और विकास खण्ड लोरमी के ग्राम नवलपुर के कृषक  प्रकाश कश्यप को हार्वेस्टर की चाॅबी सौपा और उन्होेने उनके आय में वृद्धि के लिए कामना की।  इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ने कृषक धर्मराज सिंह, कृषक  मनहरण लाल, कृषक  हर नारायण सप्रे को स्प्रेयर पंप, कृषक संतोष प्रसाद, कृषक रेखचंद्र और कृषक दूजराम को किसान समृद्धि चेक और कृषक पवन राज सिंह, कृषक नंद कुमार तथा कृषक  मनहरण लाल को मिनीकिट प्रदान किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने समाज कल्याण विभाग में 25 अस्थिबाधितों को मोटराईज्ड सायकल (बैटरी चलित) प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण आजीविका मिशन,मत्स्य विभाग,पशु धन विकास विभाग, उद्यान विभाग द्वारा लगाये गये विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हितग्राहियों से उनकी कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,  जिला पंचायत के अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, कलेक्टर अजीत वसंत, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल में सदस्य और जिला पंचायत सदस्य अम्बालिका साहू, बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी, बिलासपुर संभाग के कमिश्नर संजय अलंग, जिले के पुलिस अधीक्षक डी. आर आंचला, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  संजीत बनर्जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, वन मण्डलाधिकारी रामअवतार दुबे, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, प्रतिष्ठित नागरिक सीमा वर्मा, राजेंन्द्र शुक्ला, अर्जुन तिवारी, सागर सिंह बैस, राकेश पात्रे, पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर, चंद्रभान बारमते, सियाराम कौशिक, दुर्गा बघेल, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सोनू चंद्राकर, हेमेन्द्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन, नगरवासी और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


Pages