भारतीय किसान संघ मुंगेली ने किसानों का विभिन्न मांगों को लेकर मुंगेली अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुंगेली ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट.....
भारतीय किसान संघ मुंगेली के द्वारा किसानों के विभिन्न मांगो को लेकर जैसे खरीफ फसल में कम अवधी में पकने वाली धान की किस्मों की कटाई जोरो पर है । ऐसे में किसानों का धान मंडीयो में विक्रय के लिए तैयार हो जाएगा उन किसानों को धान सुरक्षित रखने बहुत सी असुविधाए होंगी एवं किसान अपने धान को बिचौलियों को औने पौने दाम पर बेचने विवश हो जाएगा । इसे देखते हुए सरकार 1 दिसंबर से खरीदी की अपेक्षा 15 नवंबर से खरीदी प्रारंभ करें ।
प्रदेश के कुछ भागों में मक्के की खेती की जाती है और सरकार खरीफ में मक्के की खरीदी भी करती है परंतु इसकी खरीदी बहुत विलंब से प्रारंभ की जाती है ऐसी स्थिति में बस्तर एंव सरगुजा संभागो के किसान अपने मक्के की फसल कम दामों में व्यापारियों को बेंच देते हैं इससे किसानों का बहुत अधिक नुकसान होता है ।इसे देखते हुए मक्का खरीदी भी धान खरीदी के साथ ही प्रारंभ की जाए।
केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय पूल में चांवल लेने की सीमा बढ़ाई है उसके अनुसार प्रदेश में धान खरीदी की सीमा 15 क्विन्टल से 20 क्विन्टल किये जाने की आवश्यकता है । इसके साथ ही पिछ्ले वर्ष किसानों को धान बेचने के समय बारदानो की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है सरकार ध्यान दे की इस वर्ष बारदानो की दिक्कत ना हो ।
पंजीयन में साफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण बहुत से किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है । इसे देखते हुए पंजीयन की तिथी 10 नवंबर तक बढ़ाई जाए ।
कलेक्टर मुंगेली के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नाम से ग्यापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष विवेकानंद साहू जिला संयोजक संजय परिहार जी जिला मंत्री भागमनी पात्रे जी ब्लाक उपाध्यक्ष जय कुमार ओगरे जी सियाराम साहू रामचंद्र साहू जी व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे