गरियाबंद से महेंद्र भारती की ख़ास रिपोर्ट
अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान के सामने रखे छड़ को ले जाने वाले आरोपीगण चढ़े पुलिस के हत्थे
गरियाबंद:- गरियाबंद जिले के ग्राम पारागांव रोड़ पर 15 अगस्त के रात 10 बजे से 16 अगस्त के सुबह 5 बजे के मध्य प्रार्थी मोह, तौफीक के चिकन दुकान के पास रखे 430 किलोग्राम छड़ में से 280 किलोग्राम छड़ को चोरी के संबंध में 27 अगस्त को थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी कि अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए जिला गरियाबंद पुलिस कप्तान पारूल माथुर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम द्वारा टीम गठित कर चोरी के संबंध में बारीकी से जाँच पड़ताल कर संदेह के आधार पर देव कुमार ध्रुव. राजेश रात्रे. तेजराम रात्रे , पीलू राम मारकंडेय , प्रेमलाल डहरिया , राधेश्याम उर्फ बुधारू मुकेश साहू साकिनान पारागांव थाना व जिला गरियाबंद को चोरी के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर पारागांव रोड़ स्थित तौफिक के चिकन दुकान पर रखे छड़ को आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किये है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो का मेमोण्डिम लेने पर चोरी की गयी सम्पत्ति को मुकेश कुमार साहू के यहां से 03 बंडल 280 किलो छड़ को अपने घर से लाकर पेश करने पर उपरोक्त 03 बंडल छड़ कीमती 14000/ रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया आरापियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबुत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
बाइट 01 थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम
