जिले में अब तक 3 लाख 68 हजार 173 लोगों ने लगवाया टीका
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली // कोविड-19 सुरक्षा कवच के लिए कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर टीकाकरण अभियान का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं, पुरूष, युवा तथा बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए चिन्हाकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में आज 25 अक्टूबर को शाम 06.30 बजे तक 4 हजार 404 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें मुंगेली राजस्व अनुभाग के 01 हजार 451, पथरिया राजस्व अनुभाग के 1 हजार 479 और लोरमी राजस्व अनुभाग के 1 हजार 474 लोग शामिल है। इसे मिलाकर जिले में अब तक 3 लाख 68 हजार 173 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।