आजादी के मतवालों का बलिदान अविस्मरणीयः अरूण साव.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, September 27, 2021

आजादी के मतवालों का बलिदान अविस्मरणीयः अरूण साव.... देखिए खास खबर

 *आजादी के मतवालों का बलिदान अविस्मरणीयः अरूण साव*



*क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय बिलासपुर का अमृत महोत्सव विषयक एकदिवसीय आईकॉप*




*सांसद साव, विधायक मोहले, जिप उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी रहे अतिथि*




मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट




*मुंगेली -सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क कार्यालयबिलासपुररा मुंगेली जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में सोमवार को “आजादी का अमृत महोत्सव” एकदिवसीय समेकित लोकसंपर्क कार्यक्रम (आईकॉप) का आयोजन किया गया। इसके तहत छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जीवनी से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति विषयक रंगोली, पेंटिंग, मैं भी स्वतंत्रता सेनानी फैंसी ड्रेस, देश की आजादी में छत्तीसगढ़ का योगदान विषयक निबंध व पोषण थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में 67 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 21 प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन समेत शहर के 13 संस्थानों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के सांसद अरुण साव, स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेष पाठक, वार्ड सदस्य मोना नागरे, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्यवक प्रो. मनोज सिन्हा, जिला कार्यक्रम संगठक प्रो. चंद्रशेखर व अन्य गणमान्य रहे। कार्यक्रम की शुरूआत द्वीप प्रज्वलन कर व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।



मुख्य अतिथि सांसद अरुण साव ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जिन्होंने देश की आजादी के लिए उस समय अपना वर्तमान खोया उन्हें हम याद रखें। देश को आजादी बहुत आसानी से नहीं मिली। इसके लिए अनगनित लोगों ने अपना योगदान दिया। सांसद ने कहा कि आजादी के मतवालों का बलिदान अविस्मरणीय है। हमारा कर्त्तव्य है कि हम ना सिर्फ आजादी आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद रखें, बल्कि उन्हें इतिहास में उचित स्थान प्रदान कर उनके त्याग, बलिदान को आने वाली पीढियों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक पुन्नलाल मोहले ने आजादी के महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी की महत्ता को समझना होगा। इसलिए आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से एक बार फिर से शहीदों को याद किया जा रहा है। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के योगदान के बारे में बताया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। स्थानीय वार्ड पार्षद मोना नागरे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। स्वागत वक्तव्य एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मनोज सिन्हा ने दिया। आभार क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने माना। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रचार सहायक केवी गिरी ने किया। कार्यक्रम संयोजन में शशांक सचान, जवाहर सिंह, उमाशंकर कश्यप आदि का योगदान रहा।



*पेंटिंग से अमृत महोत्सव का संदेश*

इस अवसर पर पेंटिंग, रंगोली, निबंध, फैंसी ड्रेस व प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगितायों में प्रभिगियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पेंटिंग स्पर्धा में प्रतिभागियों ने अमृत महोत्सव से देश के एकजुटता का संदेश दिया।


*फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन*

इस अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस व एनवायके के वॉलेंटियर्स ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों को सांसद अरूण साव, विधायक पुन्नूलाह मोहले व अन्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।



*छत्तीसगढ़ी में बताया महत्व*

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पंजीकृत कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी बोली में देशी की आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई। कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से समां बांधा व अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में बताया। 


*स्टॉल से दी सुपोषण की जानकारी*

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा बेहर के सहयोग से सुपोषण थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के स्टॉल से सही पोषण देश रोशन विषयक जानकारी दी गई।


Pages