जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन समिति की बैठक संपन्न ..., देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, September 27, 2021

जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन समिति की बैठक संपन्न ..., देखिए खास खबर


जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन समिति की बैठक संपन्न 



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट


मुंगेली //   कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में विकास खण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर वसंत ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के सुचारू संचालन हेतु संचालन समिति की बैठक प्रतिमाह आयोजित नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और उन्होने संचालन समिति की बैठक प्रतिमाह आयोजित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर वसंत ने एकलव्य विद्यालय में शिक्षण सत्र 2021-22 में कक्षा 6वीं में प्रवेश की कार्यवाही तथा कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं कक्षाओं में रिक्त सीट पर लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होंने विद्यालय में ऑफलाइन (10वीं कक्षा) में उपस्थित एवं शिक्षण व्यवस्था, सीबीएसई पाठ्यकम से पढाई की प्रगति, भारत सरकार के पोर्टल पर शिक्षकों की एमईएस एंट्री की प्रगति, विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था, छात्रावास में कर्मचारियों की उपस्थिति, गणवेश सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये।  इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त शिल्पा सांय, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 


Pages