जिला चिकित्सालय में मनाया गया आयुष्मान भारत दिवस.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Thursday, September 23, 2021

जिला चिकित्सालय में मनाया गया आयुष्मान भारत दिवस.... देखिए खास खबर


जिला चिकित्सालय में मनाया गया आयुष्मान भारत दिवस 



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट


मुंगेली //  आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय में आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया और योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिविर सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. ए एस मांझी, टीकाकरण अधिकारी डाॅ. कमलेश कुमार खैरवार सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी कियोस्क आपरेटर एवं आयुष्मान मित्र उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत पखवाड़ा 15 सितम्बर से मनाया जा रहा है। यह पखवाडा 30 सितम्बर तक चलेगा। 


Pages