राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, September 23, 2021

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित .... देखिए खास खबर


राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित 



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट



मुंगेली //  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आज 23 सितम्बर को जिले के सभी पांचो बाल विकास परियोजनाओ में संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन  निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, रंगोली आदि विषयों पर किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तदुपरांत छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर के महत्व एवं कठिन से कठिन कार्य को आसान तरीके से निराकृत करने के संबंध में जानकारी दी गई और छात्र-छात्राओं को पोषण वाटिका बनाने के संबंध में प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पालकगण, सुपरवाईजर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। 


Pages