आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर हुई जान लेवा हमला , पूरी घटना बासीन ..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, September 23, 2021

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर हुई जान लेवा हमला , पूरी घटना बासीन ..... देखिए खास खबर


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर हुई जान लेवा हमला , पूरी घटना बासीन की है 




अपने हीआँगनबाड़ी में हाथ,पैर बंधी हुई पाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता .

  


सीजी राइट टाइम्स न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट


गरियाबंद/फिंगेश्वर--गरियाबंद जिले के अंतर्गत फिंगेश्वर के ग्राम बासीन स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में आज दोपहर दिन-दहाड़े एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है . अज्ञात लुटेरे द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बेहोश कर घटना को अंजाम दिया गया है . मिली जानकारी के अनुसार  सरस्वती साहू बासीन की रहने वाली है और ग्राम के ही आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है . रोज की तरह वह आज सुबह आंगनबाड़ी सहायिका रेखा ध्रुव के साथ आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कर रही थी . दोपहर 12 बजे सहायिका रेखा ध्रुव अपने घर चली गई, जिसके बाद से सरस्वती केंद्र में अकेली मौजूद थी . इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घटना को अंजाम दे गया . दोपहर 2 बजे रोज की तरह जब सरस्वती का पति लोकेश साहू, सरस्वती के भाई सुरेंद्र के साथ उसे घर वापिस ले जाने केंद्र पहुंचा तो देखा कि केंद्र की खिड़कियां बंद है जबकि एक दरवाजा खुला हुआ है . जब वे दोनों दरवाजे के सहारे अंदर पहुंचे, तो देखा कि सरस्वती जमीन पर बेहोश पड़ी हुई है और उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं . सरस्वती के गले से मंगलसूत्र और हाथ व अन्य अंगों में पहने जेवरात गायब थे . इसके अलावा उसका मोबाइल जमीन पर चकनाचूर हालत में पड़ा हुआ और कांच की चूड़ियां टूटकर केंद्र की जमीन पर फैली हुई थी . इसके बाद लोकेश और सुरेंद्र ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को देते हुए संजीवनी 108 को फोन कर मौके पर बुलाया . संजीवनी की सहायता से बेहोश सरस्वती को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इस वक्त उसका उपचार जारी है . मामले की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच चुकी है और घटना की जानकारी ले रही है . फिलहाल लोग इंतजार कर रहे हैं कि सरस्वती होश में आए और घटना के बारे में पूरी जानकारी दे ।


Pages