मुख्यमंत्री साय सरकार का ‘संकल्प’ बजट सुशासन से समृद्धि का प्रतीक: -रत्नावली कौशल..... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, February 24, 2026

मुख्यमंत्री साय सरकार का ‘संकल्प’ बजट सुशासन से समृद्धि का प्रतीक: -रत्नावली कौशल..... देखिए खास खबर.......

मुख्यमंत्री साय सरकार का ‘संकल्प’ बजट सुशासन से समृद्धि का प्रतीक: -रत्नावली कौशल...........


CG. Right Times news...........

8200 करोड़ की महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति सशक्त, रानी दुर्गावती योजना में बेटियों को ₹1.5 लाख का प्रावधान.............


मुंगेली - भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के 1.72 लाख करोड़ रुपये के ‘संकल्प’ बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट समावेशी विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत इस बजट को महिलाओं, किसानों, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए ऐतिहासिक बताते हुए रत्नावली कौशल ने कहा कि यह प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला बजट है।

*महतारी वंदन योजना के लिए ₹8200 करोड़........

रत्नावली कौशल ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ₹8200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना से 70 लाख से अधिक विवाहित, विधवा, परित्यक्त एवं तलाकशुदा महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा-पोषण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती प्रदान करेगी। अब तक 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।

कृषि उन्नति योजना से किसानों को संबल........

कृषि उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे 25 लाख किसानों, विशेषकर छोटे एवं सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ कृषि पंपों के लिए ₹5500 करोड़ निर्धारित किए गए हैं।


*बेटियों के लिए रानी दुर्गावती योजना.........

रत्नावली कौशल ने कहा कि रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली बेटियों को ₹1.5 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं की शिक्षा और विवाह में सहयोग हेतु क्रांतिकारी पहल साबित होगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा............

बस्तर एजुकेशन सिटी के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान कर पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए ₹2000 करोड़ से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। वहीं, 5 नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना हेतु ₹22 करोड़ का प्रावधान कर ज्ञान केंद्रों के विकास पर जोर दिया गया है।

रत्नावली कौशल ने कहा, “महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, जबकि रानी दुर्गावती योजना हमारी बेटियों का भविष्य सुरक्षित करेगी। बस्तर जैसे क्षेत्रों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रावधान अत्यंत सराहनीय हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में संगठन इन योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही प्रदेश की महिलाओं से अपील की कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।


Pages