विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Tuesday, December 2, 2025

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..... देखिए खास खबर......

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित........

CG. Right Times news...........

बिलासपुर - सेल्फ हेल्प एजुकेशन एंड रिसर्च संस्था द्वारा लक्ष्य हस्तक्षेप परियोजना के अंतर्गत आज 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने रेड रिबन लगाकर किया।

कार्यक्रम के तहत CIMS के ART एवं ICTC विभाग, शहर की विभिन्न शालाओं, ऑटो स्टैंडों एवं थानों में पहुँचकर आमजन को HIV संक्रमण के कारणों, रोकथाम के उपायों तथा इससे जुड़े मिथकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अभियान में परियोजना प्रबंधक अनुराधा मिश्रा, एम. ई. एंथनी एंड्रयू, काउंसलर लोमेश, गौरव, राजेश्वरी, जमुना, दीपक, नारायण, श्रेय, सुनील, अभिषेक, राजा सहित संस्था के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था ने नागरिकों से अपील की कि वे HIV/AIDS के प्रति जागरूक रहें तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कर अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


Pages