स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के युवाओं ने छठवां वर्ष दौड़ प्रतियोगिता की हुई संपन्न......
1600 मीटर में चंद्रप्रकाश तो 800 मीटर में कु.अंशु ने मारी बाजी.......
CG. Right Times news..........
पथरिया - ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलखुरी में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब एवं कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के युवाओं द्वारा छठवां वर्ष दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग 1600 मी.और बालिका वर्ग 800 मी. शामिल रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला देवेन्द्र सिंह राजपूत सदस्य,जिला पंचायत मुंगेली रही।विशिष्ट अतिथि श्री रिंकू सिंह ठाकुर,श्री संजय राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष पथरिया,सरपंच प्रतिनिधि श्री चेलाराम राजपूत,उपसरपंच श्री अशोक राजपूत रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ पुरुषोत्तम (प्रेम) राजपूत,मातृछाया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सरगांव ने की।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में धूप द्वीप प्रज्वलित करते हुए हुई।
दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग 1600 मीटर में प्रथम स्थान चंद्रप्रकाश रात्रे, द्वितीय मनीष ध्रुव,तृतीय सुरेशकुमार,चतुर्थ दिनेश कश्यप रहे।वही बालिका वर्ग 800 मीटर में प्रथम स्थान अंशु बेक,द्वितीय स्थान सुभाषिनी साहू,तृतीय स्थान पिंकी मरावी,चतुर्थ स्थान खुबन निषाद रही। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत की गई।स्वागत उद्बोधन शिक्षक श्री खेमसिंह राजपूत ने की।मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला देवेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं का जोश,अनुशासन और खेल भावना देखकर मन हर्षित हुआ।ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक सशक्तिकरण का माध्यम हैं,बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास,ऊर्जा और टीम भावना का संचार भी करते हैं।विशिष्ट अतिथि श्री रिंकू सिंह ठाकुर ने स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब एवं कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के युवाओं को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत लगी रहती है कोई भी निराश नहीं होना,दुगुनी मेहनत के साथ अच्छे प्रयास करते रहें,निश्चित ही सफलता मिलेगी।साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम(प्रेम)राजपूत,रामेश्वर राजपूत,सरपंच-पथरगढ़ी,रामप्रसाद,सरपंच-लमती ने भी युवा प्रतिभागियों को संबोधित की।कार्यक्रम का संचालन शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत और अतिथियों का आभार व्यक्त स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के अध्यक्ष डूकेश साहू ने की।इस अवसर पर कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के संयोजक दौलत सिंह राजपूत,कुशाल यादव सामाजिक कार्यकर्ता पथरिया,नीलमणि राजपूत,खिलेश्वर माण्डले,उपेंद्र सिंह राजपूत,द्वारिका साहू,धीरेन्द्र सिंह राजपूत,मानसिंह साहू,परदेशी साहू,योगेंद्र सिंह राजपूत,रोहित ध्रुव,कामतानाथ साहू,रविन्द्र ध्रुव,गंगाराम साहू, नितेश राजपूत,नागेंद्र गंधर्व,साहिल राजपूत,राजू बंजारे,योगेश्वर राजपूत,हरिकिशन,अरुण ध्रुव,नितेश(पोस्टमैन),गौकरण यादव,अक्षय माण्डले,शिवशंकर राजपूत,नितेश राजपूत के साथ पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासीयों की अधिक संख्या में उपस्थिति रहीं।


