शराब ने फिर छिन ली एक जान... ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर लगाए आरोप....... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, September 23, 2025

शराब ने फिर छिन ली एक जान... ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर लगाए आरोप....... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



बेमेतरा/नवागढ़ - नवागढ़ विधानसभा बना मौत का तांडव का गढ़ अपराध का गढ़ बनता नवागढ़ लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पर पुलिस अधीक्षक लाख कोशिश की किन्तु अवैध गतिविधियों व अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर जा हां रहा है। शिकायत होने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं होने से पुनः एक व्यक्ति की गई जान चली गई। बता दूं कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत के आने वाले ग्राम पंचायत नांदल में फिर एक बार एक व्यक्ति के द्वारा अपनी ही पत्नी का दर्दनाक गला रेतकर हत्या कर दी मृतका धनेश्वरी साहू की दो लड़की एक लड़का है हत्या करने वाला आरोपी राजू साहू नशे का आदि था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका धनेश्वरी साहू बहुत ही सीधी साधी थी किसी से वाद विवाद किसी के साथ आज तक नहीं की है अचानक उसके पति के द्वारा आक्रामक हमला करते हुए गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी घटना के समय मृतिका धनेश्वरी साहू की सास फूलबाई साहू मौजूद थी। 



*शिकायत पर सिर्फ सौदा नतिजन एक महिला की मौत वजह शराब...*



वर्तमान व पूर्व सरपंच के द्वारा मीडिया को बताया कि लगातार पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत के बावजूद भी अवैध शराब बेचने वाले पर कार्यवाही नहीं होने के वजह से आज शराब के वजह से एक मासूम की जान चली गई इस पूरी वाक्य को लेकर के ग्रामीण काफी आक्रोश है साथ ही शासन प्रशासन को कौन से नजर आए हैं बहरहाल इस वाक्य को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन पर सबसे अधिक आरोप लगाया क्योंकि लगातार शिकायत के बावजूद भी कार्यवाही नहीं करना एक बड़ा संदेश का विषय है नतीजन आज पुनः एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।



*अपराध की मुख्य वजह पुलिस प्रशासन की नाकामी और निष्क्रियता*



लगातार शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन की नाकामी एक बार फिर सामने उजागर हुए ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरीके से लगातार शिकायत देने के बावजूद भी 10 साल में सुधार नहीं होना और लगातार अवैध शराब गांव और गली के खोपचे पर बिकने की वजह से अपराध की श्रेणी बढ़ते नजर आ रही है इस बात को लेकर ग्रामीणों ने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए साथ ही सौदेबाजी करने के वजह से ही अपराध को बढ़ावा मिलने की बात कही।


*हत्या का मुख्य वजह सिर्फ गांव की हर चौक चौराहे पर अवैध शराब की बिक्री*


छत्तीसगढ़ सरकार गठन के बाद में शराब की बिग बढ़ाने के लिए शराब दुकान खोलने से लेकर बिक्री पर जिस तरीके से बढ़ोतरी की गई है जिनके वजह से अपराध की श्रेणी घटना के बजाय बढ़ते नजर आ रही है एक ऐसी घटना नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नांदल का मामला सामने आया आरोपी ने सुबह से ही हत्या करने की थाली थी इस बात को मृतका की सास ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करने की बात सुबह से कर रहा था इसी दौरान पत्नी को पति ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी यह पुरा मामला शराब का बताया जा रहे है जों हत्या करने वाले आरोपी राजू साहू नवागढ़ थाने में जाकर अपने आप को समर्पण कर दिया ।


Pages