ऑपरेशन बाज का कड़ा वार – जुआरी चारों खाने चित, 4300 नगद व मोटरसाइकिल जब्त.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, September 28, 2025

ऑपरेशन बाज का कड़ा वार – जुआरी चारों खाने चित, 4300 नगद व मोटरसाइकिल जब्त.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 


"मुंगेली पुलिस की सख़्त नज़र, जुआरियों पर चला ऑपरेशन बाज का वार! 52 पत्ती की बाज़ी खेलते ही पकड़े गए चार खिलाड़ी… और पहुंच गए सीधे जेल।



मुंगेलीपुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत जुआ खेल रहे चार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम परसदा मुक्तिधाम में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना पथरिया और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने रेड कार्यवाही कर मौके से चार जुआरियों को धर दबोचा।


गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –

1️⃣ किशुन लोधी पिता जुलाराम, उम्र 55 वर्ष, निवासी कलार जेवरा थाना पथरिया, जिला मुंगेली

2️⃣ अजय कुमार राजपूत पिता रतिराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी बोटेबोट थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा

3️⃣ नीलमणी साहू पिता भोलाराम साहू, उम्र 41 वर्ष, निवासी पडरभट्टा थाना मुंगेली, जिला मुंगेली

4️⃣ युशरण साहू पिता बिहारीलाल साहू, उम्र 52 वर्ष, निवासी गुजेरा चौकी मारो, जिला बेमेतरा


जप्त सामान: आरोपियों के पास से पुलिस ने ₹4300 नगद, एक बोरा फट्टी, 52 पत्ती ताश और 03 मोटरसाइकिल बरामद किए।


आरोपियों के खिलाफ थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 208/2025 धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया।


पुलिस ने बताया कि जुआ का दुष्प्रभाव समाज में तेजी से फैल रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवक भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आरोपियों को शांति भंग करने की आशंका के चलते प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Pages