सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली- पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पथरिया पुलिस ने गुम हुई एक नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
मामला इस प्रकार है –
दिनांक 24.09.2025 को थाना पथरिया में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 205/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने महिला संबंधी अपराधों और गुमशुदा बालक/बालिकाओं की त्वरित बरामदगी हेतु विशेष निर्देश दिए थे। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री नवनीत पाटिल के नेतृत्व में थाना पथरिया प्रभारी प्रसाद सिन्हा की टीम ने बालिका की तलाश शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सभी थानों व चौकियों को रेडियो संदेश और फोटो भेजे गए।
खोजबीन के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
मात्र 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बालिका को नूतन चौक, सरकंडा (जिला बिलासपुर) से बरामद कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि बालिका बिना बताए अपने बुआ के घर बिलासपुर जा रही थी, लेकिन रास्ता भटक गई थी। घटना में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं हुई।
परिजनों की खुशी
बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पथरिया पुलिस का आभार व्यक्त किया।
टीम का योगदान
इस सफलता में थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, सउनि पुहकल सिंह ठाकुर, आरक्षक राजीव पटेल, आरक्षक विनोद बंजारे, महिला आरक्षक सीनू सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
