आदि कर्मयोगी अभियान 2025" के अंतर्गत आदि सेवा केंद्र का जेवरा में भव्य उद्घाटन* ..... देखिए खास खबर........ - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, September 17, 2025

आदि कर्मयोगी अभियान 2025" के अंतर्गत आदि सेवा केंद्र का जेवरा में भव्य उद्घाटन* ..... देखिए खास खबर........

 आदि कर्मयोगी अभियान 2025" के अंतर्गत आदि सेवा केंद्र का जेवरा में भव्य उद्घाटन.........


CG. Right Times news............

पथरिया -  आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत, मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड में स्थित ग्राम जेवरा में एक नए आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष, पथरिया के कर-कमलों द्वारा हुआ।


इस अवसर पर, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव, बीएमटी, आदि साथी और आदि सहयोगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आदि साथियों और सहयोगियों के साथ मिलकर एक ट्रांजिट वॉक (Transit Walk) भी किया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास और एकजुटता को बढ़ावा देना था।


इसी के साथ, "आदि सेवा पर्व" की शुरुआत भी हुई। इस पर्व के पहले दिन, "स्वच्छता पखवाड़ा" के तहत सभी गणमान्य अतिथियों और ग्रामीणों ने पंचायत परिसर के पास झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और साफ-सफाई में अपना योगदान दिया।

यह सेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में समर्पण और सेवा भाव को बढ़ावा देगा, जिससे समुदाय का विकास सुनिश्चित हो सके।


Pages