पथरिया नपं.अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव ने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से कि भेट.........
CG. Right Times news........
पथरिया:- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान नगर पंचायत पथरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह से विधानसभा भवन में मुलाकात किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व डॉक्टर रमन सिंह ने नगर पंचायत चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने पर हुलसी रघु वैष्णव को बधाई और शुभकामनाएं दी, मौके पर मौजूद उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से नगर विकास के लिए सहयोग मांगा, और गृहमंत्री विजय शर्मा से सुरक्षा शांति के विषय मे चर्चा हुआ!
साथ ही नगर पंचायत पथरिया की अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव ने नगर से संबंधित कार्यो को प्रमुखता से रखा और आगे निरन्तर विकास के किये प्रयास करते रहने की बात कही!!