सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट
पथरिया - भारत में हिंदी दिवस प्रति वर्ष 14 सितंबर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।हिंदी भाषा विश्व में तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।हिंदी दिवस को लेकर मुंगेली जिला का युवा, सामाजिक कार्यकर्ता,वीरांगना अवंतीबाई लोधी शासकीय महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 14 सितंबर का दिन हिंदी भाषा को समर्पित है।इस वर्ष हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता मिलने की 75 वीं वर्षगाँठ मनाई जा रही है।
यह एक ऐतिहासिक पल है जो हिंदी के विकास और देश में इसकी स्थिति को दर्शाता है।भारत विविधताओं से भरा देश है।यहां अलग-अलग भाषाएं,बोलियां बोलने वाले,अलग-अलग वेशभूषा,खानपान व संस्कृति के लोग रहते हैं। ये हिंदी भाषा ही हैं जो देश के सभी लोगो को एकता के रूप में पिरोती हैं। देश में एकता का अस्मिता रखने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है। हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, यह भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं। उन्होंने हिंदी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी होने की बात कहीं। इस दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों,कवि सम्मेलनों,निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।स्कूलों और कॉलेजों में भी हिंदी दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।हिंदी दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है,बल्कि यह पूरे वर्ष भर हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने का एक माध्यम है।साथ ही सभी को हिंदी बोलने,पढ़ने,सुनने और अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।