पिंक गस्त के माध्यम से महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक
आपात परिस्थितियों में महिला रक्षा टीम एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को दिया जा रहा है सुरक्षा टिप्स
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में प्रातः एवं सायं काल में रक्षा टीम के द्वारा की जा रही है पेट्रोलिंग
दुर्ग ब्यूरो चीफ राहुल बारले की रिपोर्ट
दुर्ग :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के निर्देशन में महिलाओं से संबंधित अपराध एवं महिलाओं से संबंधित कानून के बारे में जानकारी से अवगत कराने हेतु प्रातः एवं साय: काल में 'पिंक गश्त' के माध्यम से समस्त चिन्हित स्थानों में रक्षा टीम के द्वारा सुबह 5:00 बजे से पेट्रोलिंग कर गार्डन, घर के आसपास क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं और बच्चों को शहर में होने वाले घटनाओं के बारे में अवगत कराकर, किसी भी तरह से मुसीबत होने पर पुलिस के किन नंबरों से सहायता प्राप्त कर सकती हैं,के बारे में जानकारी दी जा रही है। महिला संबंधी अपराधों के बारे में बता कर महिला रक्षा टीम एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर व एमरजैंसी नंबर डायल 112 के बारे में भी बताया गया। महिला रक्षा टीम दुर्ग के द्वारा उन्हें सुरक्षा की चाबी प्रदान की गई,जिसमें दुर्ग जिले के समस्त महत्वपूर्ण नंबर अंकित है, प्रदान कर पेंपलेट का भी वितरण किया गया।
उपरोक्त पिंक गश्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू मीता पवार के नेतृत्व में प्रभारी महिला थाना सी. तिर्की , प्रभारी रक्षा टीम सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा सहित रक्षा टीम के कर्मचारीयों के द्वारा महिलाओं को जागरूक कराया जा रहा है।




