राज्य स्तरीय बालीबाल में नगर के ईशु ने गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया सम्मान.
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली(पथरिया)- 21 वी राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता बेमेतरा में बिलासपुर संभाग की बालक वर्ग की बॉलीबॉल टीम ने जीत दर्ज की । इस टीम में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए पथरिया के ईशु मिरी ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया। शालेय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बेमेतरा में 22 सितंबर से 25 सितंबर तक चला । जिसमें छत्तीसगढ़ के 5 संभाग दुर्ग,बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर व रायपुर के टीमो ने भाग लिया था। जिसमे बिलासपुर के संभागीय वॉलीवाल टीम ने सभी संभाग को हराकर बॉलीबॉल में जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ शासन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एंव बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के हाथो से गोल्ड मैडल प्राप्त किया। राज्यस्तरीय आयोजन तक का सफर में नगर के महेंद्र मिरी के पुत्र ईशु मिरी ने सर्वप्रथम विकासखंड स्तर पर वॉलीबॉल खेल में भाग लिया जिसके बाद जिला में खेलते हुए संभाग बिलासपुर से मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व किया।जंहा उसने अपने प्रदर्शन से सबको आश्चर्य चकित कर दिया। उनके इस प्रकार के प्रदर्शन व टीम की जीत से ईशु मिरी के इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता, परिवार के साथ पथरिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, उनके शिक्षकों व क्षेत्र के निवासियों ने एक स्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व बधाई दी । इनको बॉलीबॉल तकनीकों से अवगत कराकर इनके प्रतिभा को तरासने के लिए प्रतिदिन विद्यालय के संपूर्ण दायित्वों को पूरा कर पथरिया के मैदान में प्रतिदिन शाम को अभ्यास कराने वाले कोच अशोक यादव पथरिया विकासखंड के खेल प्रभारी ने हृदय से बधाई दी।बधाई देने वालो में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजा ठाकुर , युवा ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू , पार्षद दीपक साहू , एल्डरमेन कमलनारायण द्विवेदी , सौरभ शुक्ला, खेमू साहू , भिसम राजपूत , है
