मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, व कमलेश दुबे बिलासपुर विधायक शैलेश पान्डेय से विधायक कार्यालय पहुंचकर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, January 1, 2022

मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, व कमलेश दुबे बिलासपुर विधायक शैलेश पान्डेय से विधायक कार्यालय पहुंचकर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मस्तुरीः बिलासपुर विधायक शैलेश पान्डेय ने क्षेत्रवासियों समेत सभी को नव वर्ष की शुभकामाएं अर्पित करते हुए बधाई दिया है। जनता के लिए हमेशा स्वस्थ्य रहने की ईश्वरीय कामना की आने वाला नया साल सभी की जिंदगी में एक नया रंग भरे इस साल हमने कोरोना महामारी में कई अपनो को खोया है।जो चाह कर भी भुलाया नही जा सकता आने वाला साल सभी के लिए सुखद हो नई ऊर्जा का सभी के सहृदय में वास हो महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी जन महामारी को हराने पूर्ण प्रयास करे औऱ बचाव हेतु शत प्रतिशत टिका लगवाए फेसकवर का उपयोग करे और शासन प्रशासन द्वारा समय समय पर महामारी से बचाव हेतु जारी होने वाले दिशा निर्देशो का पालन करे तब ही हम कोरोना जैसे महामारी को हराने में कामयाब हो सकेंगे।औऱ भय मुक्त जीवन होगा। 

मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने भी क्षेत्रवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएँ अर्पित की है। और ढेरों बधाई के साथ क्षेत्रवासियों के हमेशा स्वस्थ्य औऱ मस्त रहने की ईश्वरीय कामना की है नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।


Pages