सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मस्तुरीः दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के बडी बहन के दशगात्र कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी व मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय चांपा पहुंचे। उनके साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम कश्यप,रवि पान्डेय, गुलजार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग शोक कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि माननीय चरणदास महंत की बडी बहन के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने यहां आए हैं। यह शोक का कार्यक्रम है उन्होंने कहा कि मृत्यु अटल है, जो इस लोक में आया है। उसे एक दिन जाना ही है। आज विधानसभा के अध्यक्ष महंत के बहन रूप में उनकी मृत्यु हुई। आत्मिक शांति के साथ उन्होंने प्राण त्यागा होगा। यदि व्यक्ति असंतुष्ट होकर मृत्यु लोक में जाता है तो उसे पुनर्जन्म लेना पड़ता है। यदि सारी कामनाएं पूरी होकर मृत्यु लोक में जाए तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। आत्मा अमर है वह कभी नही मरता नश्वर शरीर है जिस प्रकार मनुष्य जिर्ण वस्त्र होने पर नय वस्त्र धारण करती है आत्मा भी उसी प्रकार दूसरे शरीर को धारण करती है।दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए दी श्रद्धांजलि।