सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
कविता का शीर्षक- संत शिरोमणि
मुंगेली -छत्तीसगढ़ के निर्गुण गुरु, बाबा संत शिरोमणि।
सतनाम पंथ के प्रवर्तक, जन चेतना के अग्रणी।।
गिरौदपुरी के महाराजा, दक्षिण कोसल के स्वामी।
सत्यता की परचम लहराए, सत्य साधक सतनामी।।
सांसारिक जीवन देखकर, अंतःकरण में हुई विरक्ति।
औंरा-धौंरा तरु तर तप किए, अगुण ब्रह्म की भक्ति।।
मानव में था अति जातिवाद, छुआछूत और भेदभाव।
मानव को मानव ना माने, जन-जन में था अलगाव।।
हिंसा और पाप का तांडव, मर्त्य-ही-मर्त्य की दुश्मन।
सदाशयता ही ज्ञान अमृत, असत्य की किया शमन।।
घासीदास की वाणी सुनों, मूर्तियों की पूजा है वर्जित।
पशुओं से भी प्रेम करो, तू मरा नहीं अभी है जीवित।।
जन जागृत किए उपदेश से, सत्य की राह है अविचल।
भवसागर से जीव होगा पार, जप,ध्यान कर निश्छल।।
नैतिकता को कर धारण, मानव-मानव है एक समान।
ऊंच-नीच की बात कह कर, प्रभु की कर रहा अपमान।।
सारा जग है परमपिता की, हंसा एक दिन उड़ जाएगा।
मिट्टी की काया और माया, मिट्टी में ही मिल जाएगा।।
मैं हूं सदा इस पावन धरा में, सत्य प्रतीक है जैत स्तंभ।
श्वेत ध्वजा लहराता रहेगा, दूर करेगा अज्ञान और दंभ।।
कवि- अशोक कुमार यादव 'शिक्षादूत'
पद- सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक)
पता- शिक्षक नगर मुंगेली छत्तीसगढ़
योग्यता- एम.ए.हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य, डी.एड, टी.ई.टी, छ.ग. सेट परीक्षा लगातार तीन बार उत्तीर्ण।
प्रकाशित पुस्तकें- 1) "युगानुयुग" (स्वरचित काव्य संग्रह)
2) "मेरी कविता मेरी कहानी" (साझा पद्य एवं गद्य संग्रह)
3) "मन की लहर" (साझा काव्य संग्रह)
शैक्षिक उपलब्धियां-
1) मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2020 शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित।
2) विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित।
3) शिक्षा में नवाचार हेतु इनोवेटिव पाठशाला सम्मान से सम्मानित।
4) कोरोना महामारी के समय बच्चों की अनवरत पढ़ाई जारी रखने में स्वैच्छिक रूप से भागीदारी निभाने के लिए एवं नियमित ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं लेने के लिए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ससम्मान प्रमाण पत्र।
5) छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के किलोल पत्रिका में माह नवंबर और दिसंबर 2021 को तीन कहानियां और चार कविताएं प्रकाशित हुई।
साहित्यिक उपलब्धियां-
1) शिक्षक गौरव सम्मान 2) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साहित्य सम्मान 3) हिंदी साहित्य सम्मान 4) नमो साहित्य सम्मान
5) महात्मा गांधी साहित्य सम्मान 6) विश्व शिक्षक दिवस सम्मान 7) नवरात्र साहित्य सम्मान 8) विजयादशमी साहित्य सम्मान 9) करवा चौथ साहित्य सम्मान 10) भारत माता अभिनन्दन सम्मान 11) मुरली मधुर सम्मान 12) श्राद्ध पक्ष पवित्र सम्मान 13) अनमोल रत्न सम्मान 14) अनंता सम्मान 15) जगत श्री सम्मान 16) वैभव सम्मान 17) काव्यश्री सम्मान 18) साहित्य श्री सम्मान 19) चंद्र शिरोमणि सम्मान 20) काव्यश्री हिंदुस्तान साहित्य सम्मान 21) कलम सारथी सम्मान 22) हिंदी शिरोमणि सम्मान 23) प्रशंसा पत्र सम्मान 24) श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान 25) बालश्री सम्मान 26) श्रेष्ठ शब्द-शिल्पी सम्मान 27) मनु सम्मान 28) मां शारदा साहित्य सम्मान 29) श्रेया श्री सम्मान 30) धरणी सम्मान 31) भारत माता अभिनंदन सम्मान 32) कहानी श्री सम्मान।