शासकीय भूमि चारागाह कब्जे से किसान परेशान कलेक्टर से किया शिकायत ग्रामीणों ने कि कार्यवाही की मांग......
नाला, आम रास्ता व शासकीय भूमि (चारागाह) पर कब्ज़ा से परेशान किसान और ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे आयुक्त दुर्ग संभाग, कलेक्टर और एस.पी. के पास न्याय दिलाने लगाई गुहार।
1. नेतागिरी का धौस दिखा कर किया करोडो की सरकारी जमीन सड़क और नाले पर कब्ज़ा।
2. किसान तड़प रहा बूंद - बूंद पानी को धान की फसल हो रही बर्बाद सरकारी नाले और आम रास्ते पर अवैध कब्ज़ा।
दुर्ग - अंतर्गत जामुल अवैध अतिक्रमण से नाराज सैकड़ो किसान और नगरवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव उमरे के नेतृत्व में जामुल से दुर्ग पहुँच आयुक्त दुर्ग संभाग, कलेक्टर और एस.पी. जिला दुर्ग से मिल कर ज्ञापन सौप मदद की गुहार लगाई, इस दौरान किसानो ने उच्च अधिकारियो को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया की कि नगर पालिका परिषद् जामुल वार्ड क्रमांक 17 शिवपुरी वार्ड प. ह. न. 13/18 रा. नि. म. दुर्ग - 01 तहसील व जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ में खसरा नंबर 902 शासकीय भूमि कुल क्षेत्रफल लगभग 3 एकड़ 20 डिस्मिल व खसरा नंबर 899 शासकीय नाला कुल क्षेत्रफल लगभग 3 एकड़ 80 डिस्मिल रिकार्ड में दर्ज है| खसरा नंबर 902 शासकीय भूमि के हिस्से को आसपास के किसान अपने खेत में आवागमन के लिए एक मात्र मार्ग व चारागाह के रूप में प्रयोग करते आए हैं, एवं खसरा नंबर 899 नाला के जल को सिंचाई के लिए उपयोग करते आए हैं। उक्त दोनों शासकीय भूमि व नाला से लगा हुआ भाग खसरा नंबर 901/1 लक्ष्मीकान्त उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, योगेश्वर उपाध्याय के नाम से उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर उनके व उनके परिवार के द्वारा वर्षो से आज पर्यन्त कृषि कार्य निरंतर किया जा रहा है, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उपाध्याय परिवार के द्वारा उक्त खसरा नंबर 901/1 पर धान की खेती की जा रही है, जिस पर किसी भी किसान व नागरिकों को कोई आपत्ति नहीं है, परन्तु 901/1 के भुस्वामी के पुत्र ईश्वर उपाध्याय (पता- नंदनी रोड, वार्ड क्रमांक 04 जामुल,जिला दुर्ग,9907970007, 8839318205) जो की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अर्थात जोगी कांग्रेस के दुर्ग संभाग अध्यक्ष के पद पर आसीन है के पिता द्वारा अपने पुत्र के राजनैतिक रसूख का दुरूपयोग करते हुए खसरा नंबर 902 शासकीय भूमि, एवं खसरा नंबर 899 नाला पर तार जाली से घेरा कर शासकीय भूमि व नाले की जमीन को पूर्णतः कब्ज़ा कर लिया हैं, जिससे किसानो को अपनी जमीन में आने जाने व नाले से सिचाई हेतु पानी प्राप्त नहीं हो रहा है,इनके द्वारा लंबे समय से उक्त शासकीय भूमि 902 को फसल कटाई पश्चात धान की मिंजाई हेतु ब्यारा के रूप में प्रयोग किया जाता था, जिसे बाद में भी वर्ष 2015 से 2019 तक चारागाह भूमि व नाला में इसके द्वारा स्थायी कब्ज़ा कर लिया गया था, जिसके बाद आसपास के समस्त किसान व नगरवासियों के दबाव एवं समझाईस से अपने स्वामित्व की भूमि खसरा नं. 901/1 से लगे शासकीय भूमि 902 व नाला खसरा नंबर 899 से तार जाली का घेरा हटा लिया था, जिसे इस वर्ष पुनः तार जाली के मजबूत स्थायी घेरे से घेर दिया गया है, जिससे किसानो को अपने जमीन अपने खेत में आने जाने नहीं मिल रहा है, वही कम वर्षा होने से सुख रही फसल को नाले का पानी भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जिससे फसल सुख रही है, और किसान बर्बाद होने की स्थिती पर आ चुके हैं, इस अवैध अतिक्रमण से किसानो, आम नागरिक व पशुपालको को भी अत्यधिक परेशानीया हो रही है |
किसानों ने निवेदन किया कि उक्त अतिक्रमण को अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाते हुए किसानो को आवागमन का मार्ग, नाले के जल से सिंचाई हेतु सुविधा एवं पशुओं की चारागाह की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कब्ज़ा मुक्त करावे उक्त मांग पर त्वरित कार्यवाही नहीं होने की स्थिती में, किसानो व आम नगरवासियों को मजबुरन मुख्यमंत्री निवास तक पद यात्रा कर मुख्यमंत्री से मदत की गुहार लगाना पड़ेगी।
ज्ञापन सौपने हेतु कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव उमरे, विष्णु यादव, हरी नारायण कौशिक, यशवंत राजपूत, तुलसी तारम, तुलसी यादव, खोम्लाल साहू, विकास वर्मा, अक्षय जोशी, घनश्याम साहू, मनीष बंधे, जय नागदेव, मन्नू कुमार यादव, चन्दन साहू, अरुण यादव, जसवंत यादव, मुकेश कुमार यादव, अनुरुद्ध गौतम, गणेश पासवान, रोशन साहू, योगेश राम चंदेल, अमित कुमार राय, विकाश यादव, संजय साहू, पवन पटेल, मोहन पटेल, चरण साहू, ओमकार निर्मल, अशोक गुप्ता, नरोत्तम गुप्ता, अधिवक्ता मो रजा, बुधारू निषाद, चुम्मन वर्मा, आकाश यादव, ऋषभ दास, संतोष दास, लखन पाटिल, उमेन्द्र परगनिहा, वसंत यादव, तुलेंद्र ठाकुर, वीरेंदर सिंग, अलख कुर्रे, जगताप नागवंशी, प्रेम प्रकाश देवांगन, कन्हैया साहू, दिलीप वासनिक, कविता पटेल, गीतेश्वर ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, कैलाश यादव, पवन यादव, संदीप कुमार साहू, पन्ना निर्मलकर, रवि वर्मा, प्रमिला साहू, दुर्गा दीदी, जीवन सोनवानी, डॉ विजय, दिनेश यादव, ओम प्रकाश यादव, द्रौपती साह, अश्वनी यादव, रमेश साहू, अधिवक्ता विनोद बंजारे, दयाल पटेल, राम प्यारी, बैसाखू निषाद, दीपक साहू, भवर लाल, चिंता राम साहू, कपिल साहू, मनोज बारले, दुष्यंत पाटिल, पुनीत निषाद, मुर्तजा खान, राकेश बक्शी,दुखियारिन बाई, रजा चतुर्वेदी, बालक दास, अश्वनी नायक, अविनाश रात्रे, भानु साहू, राजकुमार साहू, डॉ अजय साहू, सूरज साहू, दिनेश निर्मलकर, हेमंत देवांगन, सुखराम साहू, रामू यादव बैगा, मंजीत सिंह, नीलम चौहान, मनहरण निषाद, मंतु यादव, विमल देवांगन, रेवा यादव, पुनिया बाई यादव,अनूप जनबंधु, अनिल सिंग, जनक लाल ठाकुर, रेख राम बंछोर, मेघनाथ साहू, पंच राम यादव, तिलक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।