मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में एकता दौड़ का हुआ आयोजन
एकता दौड़ में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लगाई दौड़
मुंगेली // शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में आज जिला मुख्यालय मुंगेली में सुबह 07 बजे रन फाॅर यूनिटी (एकता
दौड़) का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला पंचायत के अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक डी.आर आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, नवपदस्थ मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार, प्रतिष्ठित नागरिक सागर सिंह बैस, राकेश पात्रे, स्वतंत्र मिश्रा, नगर पालिका परिषद मुंगेली के पार्षद हेमेन्द्र गोस्वामी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों एवं विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने शहीद पुलिस की स्मृति में दौड़ लगाई। यह दौड़ स्थानीय विश्राम गृह के प्रागण से प्रारंभ हुआ तथा दाऊपारा, पुराना बस स्टैंड, गोल बाजार, बालानी चाौक, पड़ाव चाौक होते हुए वापस विश्राम गृह पहुॅचे। तत्पश्चात् शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष साहू ने देश की सुरक्षा के लिए अपने को आहुति देने वाले शहीद पुलिस जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता व अखण्डता को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए एकता दौड़ का आयोजन एक अच्छी पहल है। उन्होने कहा कि देश की सुरक्षा और अखण्डता को बनाये रखने के लिए पुलिस के जवान हर समय तत्पर रहते है। उनकी अदम्य, साहस, धैर्य और शौर्य समाज के लिए अनुकरणीय है।
जिला पंचायत की अध्यक्ष चंद्राकर ने भी कार्यक्र को संबोधित किया। उन्होने कहा कि पुलिस के कारण समाज सुरक्षित है। कोरोना काल में भी पुलिस के जवानों द्वारा समाज की सेवा और सुरक्षा के लिए कार्य किये है। जो अनुकरणीय है। कलेक्टर वसंत ने कहा कि सामाजिक समरस्ता एवं सद्भाव को बनाये रखना सभी का दायित्व है। उन्होने शहीदों के आदर्शो को जीवन में उतारने की बात कहीं। जिले के पुलिस अधीक्षक आंचला ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों के स्मृति में आज एकता दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होेने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों ने देश की एकता और अखण्डता तथा समाज की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और शौर्य के साथ कार्य किया है जो आने वाले पीढ़ियों के लिए मार्ग दर्शक होगा। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बनर्जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों द्वारा अदम्य, साहस और सेवा भाव से किये गये कार्य हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी व्यास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों एवं विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित नागरिक अनिल सोनी, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनील सोनी ने एकता दौड़ में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्ष क अशोक सोनी ने किया।