जिला पंचायत सीईओ ने लोक गायिका रेखा देवार को प्रदान किया वाद्य यंत्र...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Wednesday, October 30, 2024

जिला पंचायत सीईओ ने लोक गायिका रेखा देवार को प्रदान किया वाद्य यंत्र...... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 



मुंगेली //  कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने लोक गायिका रेखा देवार और उनके दल को वाद्य यंत्र प्रदान किया। साथ ही दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय में पथरिया विकासखंड के ग्राम कुकुसदा की लोक गायिका देवार से हालचाल जाना और उन्हें हारमोनियम, बैंजो, तबला के साथ ढोलक वाद्य यंत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Pages