ग्रा पं बेलखुरी के युवाओं ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, January 12, 2022

ग्रा पं बेलखुरी के युवाओं ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती .... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मुंगेली -विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, महान आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बेलखुरी के स्वामी विवेकानंद युथ क्लब के युवाओं के द्वारा मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र में युवाओं द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि कोटि नमन किया,और उनकी योगदानों को याद किया गया। वही स्वामी विवेकानंद युथ क्लब के अध्यक्ष डुकेश साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी वो उदीप्तमान सूर्य थे, जिनके विचारों के प्रकाश से आज भी युवाओं में ऊर्जा संचारित हो रही है। वे ऐसे महामनीषी थे, जिन्‍होंने वसुधैव कुटुम्‍बकम् का संदेश पूरे विश्‍व को दिया।वही युथ क्लब के सदस्य अक्षय कुमारमांडले के द्वारा सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर भारत यादव, दानेश्वर् साहू, दीपक यादव, गुलशन ध्रूव, नागेंद्र गंधर्व , रितेश साहू व राहुल यादव उपस्थित रहे। 



साथ ही साथ स्वामी विवेकानंद शा. उच्च. माध्यमिक विद्यालय सिलदहा में भी स्वामी विवेकानंद जी कि जयंती मनाई गई। वही स्कूल के प्राचार्य रवि भोसले ने राष्ट्रीय युवा दिवस बधाई देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार युगों-युगों तक युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी। क्योकिं उन्होंने अल्प जीवनकाल मे मानवता को आत्मिक विकास व समानता जैसे महत्वपूर्ण पाठ सिखाए और भारत को विश्व मे अलग पहचान दिलाई। 

इस अवसर पर शिक्षक सनत वर्मा, मैडम रीनाचंद्रवंशी एवं स्कूल के छात्रों की भी उपस्थिति रही।


Pages