सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारकों को मार्च व अप्रैल माह का एकमुश्त मिलेगा चावल.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, February 18, 2022

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारकों को मार्च व अप्रैल माह का एकमुश्त मिलेगा चावल.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



मुंगेली // सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्डधारकों को पात्रतानुसार मार्च व अप्रैल माह का चावल एकमुश्त मिलेगा। कलेक्टर अजीत वंसत ने इस संबंध में सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पत्र जारी कर माह मार्च में राशनकार्डधारकों को मार्च एवं अप्रैल माह की पात्रतानुसार चावल वितरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सामान्य राशनकार्डधारकों को छोड़कर शेष-समस्त राशनकार्डधारकों को माह मार्च के चावल के नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। कलेक्टर वसंत ने दो माह के चावल वितरण की सूचना सभी राशन कार्डधारकों को मुनादी, समाचार पत्रों एवं उचित मूल्य की दुकानों पर पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित करने और चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री जैसे नमक, शक्कर, केरोसिन एवं अनुसूचित क्षेत्रों में चना की माहवार पात्रतानुसार ही वितरण कराया जाने के निर्देश दिए हैं।


Pages