चमारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़.. कथा वाचिका अदिति किशोरी......
CG. Right taimes news.....
मुंगेली / जिले के ग्राम चमारी बोड़तरा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथा वाचिका व्यास के रूप में सुश्री अदिति किशोरी द्वारा किया जा रहा है। जिसे सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ भी उमड़ रही है।
इस दौरान कथावाचिका अदिति किशोरी ने बताया कि मित्रता हो तो भगवान कृष्ण और सुदामा जैसी, जिसमें अमीरी-गरीबी का भाव न हो, बल्कि वैचारिक संतुलन हो। उन्होंने गरीब सुदामा को गले लगा अपने राजमहल में ले जा उनके पैर धौए। उनका यह चरित्र संदेश देता है कि मित्रता में अमीरी- गरीबी नहीं होती। उन्होंने कहा किं भगवान कृष्ण अपने पूरे जीवन में मानवमात्र को लीला कर संदेश देते रहे। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि छल और .आतंक का जवाब छल और आतंक से देना गलत गलत नहीं है। कंस ने छल और बल से समाज में आतंक फैला रखा था उन्होंने छल से उसका वध करके संदेश दिया कि छल और आतंक मचाने वालों को छल-बल से निपटना चहिए। इसमें कोई दोष नही है। इस दौरान बड़ी सँख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
