प्रतिदिन नए-नए तरीके से व्यायाम करते हुए नजर आते हैं आईजी रतन लाल डांगी, युवाओं के प्रेरणास्रोत..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, June 20, 2023

प्रतिदिन नए-नए तरीके से व्यायाम करते हुए नजर आते हैं आईजी रतन लाल डांगी, युवाओं के प्रेरणास्रोत..... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

प्रतिदिन नए-नए तरीके से व्यायाम करते हुए नजर आते हैं  आईजी रतन लाल डांगी, युवाओं के प्रेरणास्रोत 



बिलासपुर - छत्तीसगढ़ पुलिस में आईजी के पद पर कार्य कर रहे रतन लाल डांगी लगातार योगा करते हुए सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते नजर आते है। वह प्रतिदिन नए-नए तरीके से नई ऊर्जा नई उत्साह के साथ व्यायाम करते हैं। इसी को लेकर मुंगेली जिला के युवा शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इतनी ऊर्जा सर कहा से लाते हैं।मुझे लगता है कि आज कल के युवा साथी इतना भी नही कर सकते,जितना डांगी सर व्यायाम करते हैं क्योंकि बाकी युवा थोड़े ही समय में व्यायाम करके थक जायेंगे। वाकिए युवाओं के लिए आप प्रेरणास्रोत हैं।डांगी  प्रतिदिन व्यायाम करके सोसल मीडिया में फोटो पोस्ट करते है, उनकी पोस्ट देखते ही बनती है,कोशिश करने से भी उनकी तरह व्यायाम नहीं कर पा रहे, महीने लग जायेंगे।उन्होंने आगे बताया कि आईजी डांगी द्वारा मंगलवार को सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा है कि “योग एक प्राचीन लेकिन विज्ञान पर आधारित मानव के विकास से सम्बन्धित कला हैं। योग शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर आत्म-साक्षात्कार तक सफ़र करता हैं। योग का अर्थ ही यहीं होता हैं-जोड़ना।”उनका यह कथन पूरे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत/अनुकरणीय है,आइए युवा साथी भी आईजी डांगी से कुछ ना कुछ सीखे और नियमित प्रतिदिन व्यायाम जरूर करें। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर "एक विश्व एक परिवार" थीम के साथ मनाएंगे,उनमें अधिक से अधिक युवा शामिल होकर शारीरिक और मानसिक रूप में लाभ जरूर उठाएं।


Pages