सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
*मुंगेली/* ग्राम जमकुही (बछेरा) में नवीन महामाया मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूर्व खाद्य मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने नवीन भव्य मंदिर में फीता काटकर कार्यकर्ताओं के साथ महामाया जी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया। तथा क्षेत्रवासियों कि खुशहाल के लिए कामना किया। पूर्व खाद्यमंत्री मोहले ने ग्राम वासियों को नवीन व भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तथा ग्राम विकास के लिए हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर, महामंत्री राजीव श्रीवास, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, विश्वराज सिंह, संतोष ठाकुर, नंदिनी दुबे, सुमरित निषाद, नर्मदा साहू, सुखनी साहू, गौरी साहू, धनऊ सप्रे उपसरपंच, राजाराम साहू, नरेश सप्रे, वीरेंद्र सप्रे, डॉ आत्माराम साहू, सुखुराम साहू, उधो राम साहू, नरसिंह सप्रे सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए। उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत ने दी।
