दुर्ग से राहुल बारले की खास रिपोर्ट
*मामला सुविधा हॉस्पिटल का शारीरिक प्रताड़ना मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी लिया हिरासत में*
दुर्ग/धमधा:धमधा थाने में एक मामला सामने आया जिसमे हॉस्पिटल में का करने वाली एक नर्स ने हॉस्पिटल संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें संचालक द्वारा शरीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाता था ।
पीड़िता ने धमधा थाना आकर एक लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 23,01,2022 से 18,04,2022 के मध्य पीडिता के मुस्कान हॉस्पिटल धमधा एव सुविधा हॉस्पिटल जामुल में नर्स के रूप में कार्यरत रहने के दौरान आरोपी फैजल खान एव साथी संतोष गुप्ता द्वारा पीडिता को बेइज्जत करने की नियत से फोन पर गन्दी गंदी बाते कर उनके अंतः अंग के फोटो को सोशल मीडिया में डाल देने की धमकी देकर जबरदस्ती पकड़कर छेड़छाड़ करता था पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्र 0071/22 आईपीसी की धारा 34,354,354(क )354(घ ) 509 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दुर्ग पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में धमधा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू किया जिसमें एक आरोपी संतोष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वही संतोष गुप्ता की गिरफ्तारी की भनक मिलते ही दूसरा आरोपी हॉस्पिटल संचालक फैजल खान फरार हो गया। जिसकी धर पकड़ के लिए पुलिस जगह जगह छापे मारी कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी से आरोपी द्वारा केस वापसी के लिए पीड़िता को किसी न किसी माध्यम से धमकाया जा रहा है।
