सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली -भगवान महावीर जयंती के अवसर पर दिनांक 13 अप्रैल 2022 दिन बुधवार को साहित्य संगम संस्थान तेलंगाना इकाई के द्वारा भगवान महावीर विषय पर स्वैच्छिक विधा पर कविता आमंत्रित किया गया। इस इकाई के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार रूहेला, संरक्षक उत्तम चंद जैन, कार्यकारी अध्यक्ष/विषय प्रदाता एवं प्रवर्तन ज्योति विपुल जैन है।
प्रतियोगिता में भारत के अन्य राज्यों के कवि एवं कवियत्रियां सम्मिलित हुए। इस काव्य प्रतियोगिता में कवि अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक) कार्यरत संस्था- शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, पता- मुंगेली, छत्तीसगढ़, भारत के द्वारा स्वरचित कविता 'वर्धमान' प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट काव्य सृजन के लिए 'सर्व धर्म समभाव सम्मान' से अलंकृत किया गया।
