सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित CPL कप क्रिकेट प्रतियोगिता झीरम घाटी के शहीदों के सम्मान मे छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में आयोजित की गई है बिलासपुर की सुप्रसिद्ध क्रिकेट एकेडमी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रिंस भाटिया के सहयोग से प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजा अवस्थी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा विगत दिनों से राजा रघुराज सिंह स्टेडियम मैं शानदार आयोजन किया जा रहा है आज दोपहर बिलासपुर विरुद्ध रायपुर की टीमों का शानदार मुकाबला संपन्न हुआ आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के अध्यक्ष
बैजनाथ चंद्राकर जी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी जी ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे जिला पंचायत के सभापति अंकित गौराहा की उपस्थिति में हुआ!
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए तत्पश्चात अतिथियों द्वारा मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया इस अवसर पर आयोजन मंडल के सदस्य एवं खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे!