सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
भव्य फ्लावर शो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को महापौर ने प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत कर सम्मानित किया
दुर्ग - नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज अपने कक्ष में फ्लावर शो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत सम्मानित किये। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा, सभापति राजेश यादव, रत्ना नारमदेव,सहित अन्य उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को राजेन्द्र पार्क में पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा के नेतृत्व में भव्य तीसरा फ्लावर शो का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न प्रजाति के फूल, पौधों की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित किया गया। निगम के इस विशाल फ्लावर शो को पूरा दुर्ग शहर ने सराहा व प्रसंशा की।कट फ़्लावर में वरुण सिंह प्रथम में बोनसाई समेत अन्य प्रतिभागियों ने प्रथम एव तृतीय स्थान प्राप्त किया इसके अलावा कार्यक्रम में बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम में विशेष योगदान के लिए, इस दौरान एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,सुशील भारद्वाज,अनूप वर्मा,राजकुमार पाली एवं अन्य उपस्थित थे।