*मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट
*मुंगेली-* प्रदेश सचिव संघ छत्तीसगढ़ इकाई मुंगेली जिला मुख्यालय के पास एकदिवसीय ध्यानाकर्षण रैली के रुप में सभा आयोजीत किया गया। सचिव संघ के अध्यक्ष योगेश साहू ने बताया कि विगत कई वर्षों से मांगे पूरी नहीं हो रही हैं। इस दौरान सचिव संघ को समर्थन देने भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने राज्य के भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर खरी खोंटी कहा। सचिव संघ के लिए ये उनके अधिकार, हक की लड़ाई है। जब तक उनके मांगे पूरी नही होंगे तब तक सरकार को कुंभकर्णी निंद्रा से जगाने हम भाजपा कदम से कदम मिलाकर सचिव संघ के साथ है और आगे इनके हक कि अधिकार व लड़ाई में साथ रहेंगे। जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय ने राज्य सरकार के विफलता को गिनाया। सचिव संघ के जिला संरक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद भी कुछ भी साकारात्मक पहल नहीं होने के कारण हमें पुनः हड़ताल पर बैठने की नौबत आई है। वर्तमान सरकार के द्वारा अपनी घोषणा पत्र में कहा गया था। शासकीयकरण किया जायेगा जबकि प्रदेश के 65 विधायक के द्वारा अनुशंसा किया गया है। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई है। हम कोरोनाकाल में आम जनता की देख रेख किये हैं। और सरकार के सभी आदेश की परिपालन किया गया है। हमारे बहुत से सचिव साथियों की कोरोनाकाल की भेंट चढ़ गए और उन्हें कुछ भी कार्य के अनुरूप सहायता प्रदान नहीं मिला। उनके परिवार की स्थिति दैनीय हालत में है। हम सरकार के सभी हितग्राही मूलक योजनाओं को अतिंम वक्तियों तक पुहंचा रहे हैं। अपनी सभी कार्य को निष्ठा पूर्वक निभा रहे हैं। हम आज भी शासन से अनुरोध निवेदन कर रहे हैं कि हमारी मांग को पूरी करने की दया याचिका स्वीकार करें। और हमारे साथ सहानुभूति कर हमें हमारे कार्य के अनुरूप शासकीयकरण करने की दया हो। यदि हमारी मांग पूरे नहीं होता तो हमें मजबूरन आगे उग्र आंदोलन के लिए आगे बढ़ने की बात हो सकती हैं। इस हड़ताल पर विशेष रूप से उपस्थित योगेश साहू अध्यक्ष सचिव संघ जिला मुंगेली, ईश्वरी प्रसाद कश्यप सचिव, संरक्षक घनश्याम सिंह ठाकुर,महेंद्र सिंह ठाकुर,ओम नारायण तिवारी, राकेश सिंह क्षत्रीय,महासचिव अजय कुमार दिवान, संयोजक विष्णु सिंह राजपूत, कार्यालय प्रमुख माधव साहू,रितेश अंनत, भूपेंद्र कश्यप,धनेश जांगड़े,विरेन्द्र कोसले,सह संयोजक पारसनाथ वर्मा, शरद सोनी,सुभाष बंजारे,किरण पात्रे, लता खत्री, शारदा मानिकपुरी, मुख्य प्रवक्ता जितेंद्र पटेल, रोहित साहू, उद्वव साहू,यशवंत पाण्डेय,प्रताप जायसवाल,रामेश्वर साहू,संगठन सचिव अश्विनी कुमार कश्यप, नर्मदा सिंह राजपूत,नागेंद्र सिंगरौल,सरिता राजपूत,लक्ष्मी कश्यप,कोषाध्यक्ष जंतराम साहू, सह सचिव ईश्वर पाठक, सलाहकार ज्ञानेंद्र कश्यप, मालिक राम बंजारे. व्यासनारायण लहरें, प्रहलाद निर्मलकर,लीलाराम सोनकर सहित बड़ी संख्या में सचिव संघ शामिल रहे। उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द राजपूत ने दी।