सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
*मुंगेली-* भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द राजपूत ने राज्य के भूपेश सरकार कि बजट को सिर्फ झुनझुना व निराशाजनक बताया।
बजट के मुताबिक उनके जनघोषणा में आज तक वायदे पूरी नही की है। राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कहा कि इस बजट में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, किसानों का दो वर्ष का बोनस देने का वादा पूरा नही किया गया। आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नही बढ़ाया गया है। सचिव संघ को शासकीय करण सहित संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का कोई भी वायदे इस बजट में पूरा नही किया गया है। जहां तक इस बजट में युवाओं, महिलाओं, एवं बुजुर्गों तथा किसानों सहित सभी वर्गों के लिए झुनझुना व निराशाजनक बजट है।