महिला ग्राम स्तरीय उद्धमी-योजना के तहत सेनिटरी पैड निर्माण का प्रशिक्षण.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, March 7, 2022

महिला ग्राम स्तरीय उद्धमी-योजना के तहत सेनिटरी पैड निर्माण का प्रशिक्षण.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


जांजगीर-(CSC-DM जांजगीर)- राष्ट्रीय मानव अधिकार आरटीआई जागरूकता संगठन की रास्ट्रीय महासचिव एव्ंप्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ  गीतेश्वरी बघेल, छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी एवं अनुशासन मंत्री पुष्पेंद्र कुमार देशलहरा तथा संतोष सितारे द्वारा आराध्या महिला स्व. सहायता समूह-भागोडीह(बाराद्वार) को CSC महिला ग्राम स्तरीय उद्धमी-योजना के तहत सेनिटरी पैड निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया, यह महिला समूह के विकास के लिए CSC द्वारा चलाया गया योजना है जिसमे (स्त्री स्वाभिमान) के ब्रांड नाम से स्वदेशी सेनिटरी पैड उत्पादन मशीन कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाता है जो की भारत सरकार की योजना लोकल टू व्होकल तथा महिला सशक्तिकरण को गति देती है| प्रशिक्षण में समूह की अध्यक्ष- मोती देवी, सचिव-रजनी देवी, लेखापाल-रुखमनी देवी व सदस्य-नर्मदा सूर्यवंशी, कृष्णा देवी, खीरबाई, अल्का देवी, मंजू देवी, त्रिवेणी, केकती, फोटोबाई, कैलाशा, सियाबाई तथा CSC VLE-दीना नाथ सिंग,नरोत्तम उपस्थित थे|



Pages