वार्ड-पार्षद के सक्रियता से 97-लोगो के राशन कार्ड बने…02-दिव्यांग भी शामिल…वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद अमरनाथ साहू का जताया आभार
कोरोना-संक्रमण-कॉल से लेकर वार्ड में लगातार सक्रिय हैं…वार्ड-पार्षद…डेंगू-मलेरिया से बचाव हेतु वार्ड में कीटनाशक-छिड़काव करने सामने आ गए थे
सवांददाता:-मनोज कुर्रे करगीरोड कोटा
बिलासपुर(करगीकोटा):-त्यौहारों का देश कहलाने वाले भारत मे चुनाव भी एक त्यौहार के रूप में भी आता है चुनाव के बाद अक्सर देखा गया है..कि चुनाव जीतने के बाद मतदाताओं को अक्सर जनप्रतिनिधि के दर्शन-दुर्लभ हो जाते हैं..उसी प्रकार से वर्तमान समय मे दुर्लभ-जनप्रतिनिधि ही होते हैं..जो की पूरे 05-साल तक अपने मतदाता के बीच रहकर उनकी बुनियादी सुविधाओं को पूरी करने का प्रयास करते हैं।
2018-में छत्तीसगढ़ में विधानसभा-चुनाव संपन्न हुआ कांग्रेस की सरकार बनी.. 2019-दिसंबर में नगरीय-निकाय-चुनाव संपन्न हुआ..लगातार दूसरे पंचवर्षीय-में कोटा-नगर-पंचायत में बीजेपी ने बहुमत साबित करते हुए अपना अध्यक्ष नगर पंचायत परिषद के सिंहासन में विराजमान किया..मार्च-2020 में कोविड-19 के आने से लॉकडाउन हो गया..इस दौरान नगर-पंचायत-अध्यक्ष सहित वार्डो के जन-प्रतिनिधियों ने वार्डो में अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करने का प्रयास किया..और आज भी अपने-अपने वार्डो के मतदाताओं के बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रयासरत है..इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक-04-के वर्तमान पार्षद अमरनाथ साहू वार्ड-वासियों के बुनियादी-सुविधाओं के लिए लगातार सक्रियता बनाए हुए है..कोविड-कॉल में जरूरतमंद लोगों को राशन पहुचाने से लेकर वर्तमान समय में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों के लगभग 97-राशन कार्ड बनवा चुके हैं जिसमे की 02-दिव्यांग-हितग्राही भी शामिल हैं।राशन-कार्ड मिलने के बाद वार्ड नं-04 के हितग्राहियों ने वार्ड पार्षद का आभार प्रकट किया..इससे पूर्व में भी बरसात के समय वार्ड-पार्षद अमरनाथ साहू के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर डेंगू-मलेरिया से बचाव हेतु कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर चुके हैं..आगे “हरितछत्तीसगढ़” से वार्ड पार्षद ने कहा कि वार्ड नं-04-और 05-को जोड़ने वाला मुक्तिधाम के चारो तरफ बाउंड्रीवाल के लिए प्रयासरत है..जिसके लिए परिषद की बैठक में अध्यक्ष सहित सभी पार्षद-गणों की सहमति मिल चुकी है..मुक्तिधाम की बाउंड्रीवाल के लिए पूरा प्रपोजल बनाकर नगरीय-प्रशासन को भेजा जा चुका है जल्द ही वार्ड-वासियों को धौराभाठा-मुक्तिधाम की तरह चारो तरफ साफ-सुथरा बाउंड्रीवाल-रहित मुक्तिधाम मिलेगा।